बेडरूम को रूमानी बनाने के लिए 5 अवास्तविक रंगों से भरने के सुझाव

Rita Deo Rita Deo
homify Moderne slaapkamers
Loading admin actions …

प्यार को रंगों के माध्यम से भी ख़ूबसूरत तरीके से व्यक्त किया जाता है। आपको याद होगा की प्यार, दोस्ती और रोमांस को फूलों के रंगो द्वारा ही प्रतिनिधित्व किया जाता है। इस विचार पुस्तक द्वारा आपके बेडरूम में आदर्श रोमांटिक माहौल बनाने के लिए हमारे आन्तरिक सज्जाकारो ने कुछ अद्भुत विचारों को प्रस्तुत किया है। इन्होने आकर्षक रंगो के संगठन और कलात्मक सज्जा द्वारा द्वारा बेडरूम में प्यार की खूबसूरत भावनाओं को संजोने और हर दिन आपसी आकर्षण को बनाये रखने का कार्य  करेंगे। इन्हे अपनाएँ और अपने बैडरूम में इन्ही प्यार के रंगो द्वारा वातावरण में खुशियां फैलाएं ।

1 – रूमानी गुलाबी रंग का जादू

homify Klassieke slaapkamers Kunststof

प्यार के बात हो रही जो तो मन में सबसे पहले गुलाबी रंग उभरता है जो रोमांस का पर्याय है। यह नवविवाहित जोड़े के कमरे में बहुत आकर्षक लगेगा और बिताते हुए समय में भी प्यार को ताजा और मासूम बनाये रखेगा। इस प्यार भरे गुलाबी वातावरण में अपने साथी से क्रोध में पीठ दिखाकर सोना मुश्किल होगा।

गुलाबी छठा को थोड़ा शांत करें

अगर आपको कमरे में बहुत अधिक गुलाबी रंग पसंद नहीं है, तो भी इसका हल्का स्पर्श भी बेडरूम को रूमानी जगह बनाने के लिए पर्याप्त है। गुलाबी रंग तांबा, सोना तथा चाँदी जैसे रंगो के साथ मेल खाता है इसीलिए कमरे में आत्मीयता और आराम लाने के लिए इसे अनेक रंगो के हल्के या गहरे संस्करण के साथ सफेद रंग को भी मिलाएं। यदि आप कमरे में गुलाबी पेंटिंग कर रहे हैं, तो फर्नीचर अपने प्राकृतिक रंग और बनावट में लकड़ी का होना चाहिए।

2 – लाल की गर्माहट

Bungalow- Lavasa, Aesthetica Aesthetica Moderne slaapkamers

भारतीय शादी लाल रंग के सभी वर्गो के साथ होती है क्योंकि यह प्यार और शगुन का रंग माना जाता है। अपने कमरे को लाल से भरें या उसमें लाल स्पर्श जोड़ें और देखें कि कैसे इसके आने से गर्माहट महसूस होगा। जब आप इस कमरे में आराम करने आएं तो यह निश्चित रूप से शादी के दिन की याद दिलाएगा।

आकर्षक रंगो का खेल

homify Minimalistische slaapkamers Multiplex

गेहेन लाल रंग को एक आधुनिक रूप के लिए तटस्थ रंगों या भूरे रंग के साथ  रचनात्मक तरीके से जोड़ा जा सकता है। बहुत अधिक लाल कमरे को अंधकारमय और भारी प्रतीत करवा सकता है इसीलिए आधुनिक बैडरूम को हल्का और प्रकाशमान बनाने के लिए सफेद और हल्के रंगों का उपयोग करें। इन्हे बिस्तर या पीछे की दीवार में उपयोग करें ताकि यह जोड़े के लिए खूबसूरती से सजे रूमानी बिस्तर के रूप में पृस्ठभूमि बन सके।

3. लैवेंडर रंग की नाजुक छठा

homify Moderne slaapkamers

लैवेंडर का रंग मजेदार और नाजुक है जो माहौल को इश्कबाज़ और रूमानी बनाने में लाल और गुलाबी रंगो के समान असरदार है। यह प्यार और रोमांस का एक परिपक्व संस्करण है जो आपके बैडरूम के वातावरण को हनीमून की प्यार भरे लम्हो के मानिंद ताज़ा और लैवेंडर के फूलों की नाजुक खुशबू सा स्वच्छ रखेगा। इसके रहने से जीवन में चाहे जितनी भी की कठिन मोड़ आये आपके रिश्तों की घनिष्ठता ताज़गी और खुशबू से भरी होगी।

प्यार का सुगंध

homify Moderne slaapkamers

लैवेंडर रंग सफेद और हल्के रंगों के संस्करण के साथ उत्कृष्ट दिखते हैं। छाया के साथ खेलें, दीवारों की बनावट में, पर्दे पर इसका इस्तेमाल करें या सादे बैंगनी रंग की एक दीवार को रंग दें और फिर रंग की आंतरिक सुंदरता को तेज करने के लिए इसे कलात्मक रूप में इस्तेमाल करें।

4. गेरू की मिठास

 दांपत्य जीवन का अध्ययन करनेवालों का कहना है की जिनके शयनकक्ष
में गेरू जैसे गर्म रंग का इस्तेमाल किया गया है उनमे अंतरंगता हमेशा बनी रहती है। हम यह नहीं जानते कि अध्ययन कितना प्रामाणिक है, लेकिन हम आपको निश्चित रूप से आश्वस्त कर सकते हैं कि एक गेरू रंग का बेडरूम आकर्षक और सुंदर लगता है।

गेरुए रंग की चमक

homify Tropische slaapkamers

गेरू का चयन करते वक़्त ऐसा रंग चुने जिसका झुकाओ भूरे से ज़ियादा नारंगी की ओर अधिक हो जिससे कमरे में दूसरे हलके रंगो के साथ जीवंतता लाने में आसानी हो। प्राकृतिक रोशनी को बड़ी खिड़कियों के माध्यम से कमरे भरने दें या नरम रोशनी से रोमांटिक बनाएं और अपने साथी के साथ निजी समय का आनंद लें।

5 – काले रंग की निर्भीकता

homify Moderne slaapkamers

काला और रूमानी दोनों वैसे तो भिन्न लगते है लेकिन इस तस्वीर को देखो तो लगे के दोनों का मिलन एक सम्मोहन भरे वातावरण को जन्म दे सकता है। है न? घर में काली दीवारों बनाना अजीब लगता है  इसलिए हम आपकी सहायता करने के लिए इस चित्र द्वारा कार्यान्वित होने योग्य सुझाव दे रहें हैं। काला गहरा रंग है और यह प्रकाश को अवशोषित करता है जिससे कमरे को छोटा और सुस्त लगता है इसलिए छोटे कमरों में इस्तेमाल न करें। लेकिन अगर बड़े बेडरूम का विशेषाधिकार प्राप्त है, तो विवेकपूर्ण ढंग से रंग का उपयोग करें क्योकि ये रंग आधुनिक है जो कमरे को नाटकीय बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

नाटकीय काला

homify Moderne slaapkamers

यदि आप अपने कमरे में काला को शामिल करना चाहते हैं, तो रचनात्मक तरीके अपनाएं जो कल्पनाशील और अभिनव हो। कमरे के सजावट में काला और सफ़ेद का जादू कमरे को आश्चर्यजनक प्रभाव देगा।

रोमांस के रंगों के बाद, आईये भारतीय घरों के लिए कुछ सुंदर आरामदायक बेडरूम सज्जा के लिए कुछ विचार प्राप्त करें।

Hulp nodig bij uw woonproject?
Neem contact met ons op!

Hoogtepunten uit ons magazine