भारतीय रसोई घरों के लिए 12 यथोचित अलमारियाँ के डिजाइन

Rita Deo Rita Deo
homify Moderne keukens
Loading admin actions …

कैबिनेट या अलमारियां आम तौर पर एक रसोईघर की सबसे ज़रूरी और आकर्षक विशेषता में से एक है। जब रसोईघर कैबिनेट चुनने की बात आती है तो बाजार में बहुत सारे विकल्प उपलब्ध होते हैं चाहे आप स्लैब के नीचे स्थित बुनियादी कैबिनेट या ऊपर अल्पकालिक कैबिनेट्स को अपडेट करना चाहते हों। मौजूदा रसोईघर को नयी रूपरेखा देने के लिए सिर्फ कैबिनेट्स के दरवाज़े को शानदार और नवीनतम डिजाइनर से बदल दें तो क्षेत्र को एक नया मिल जायेगा । 

अगर रसोई के भंडारण इकाइयों को बढ़ाने या सुधारने की तलाश कर रहे हैं तो इस विचारपुस्तक में कुछ अद्भुत डिजाइन और सुझाव दिए गए हैं जिन्हे आप रसोई को बड़ा बनाने या अधिक जगह बनाने के लिए उपयोग कर सकते हैं । इन दिलचस्प डिजाइनों का ध्यान से मुआइना करे और तय करें कि आपके घर के लिए कौन सा एकदम सही होगा।

1. लकड़ी की सुंदरता

लकड़ी लंबे समय से भारतीय घरों की सबसे मूलतत्त्व रहा है जो घर में खिड़की दरवाज़ों से इलावा, अलमारियाँ भी इस्तेमाल होती हैं। अपनी रसोई को गैर-घनीभूत बनाने के लिए दीवार के ऊपरी हिस्सों और काउंटर के निचे पक्ष में एक आकर के लकड़ी से छोटा कैबिनेट बनाने से, रसोई के सामानो को सुव्यवस्थित ढंग से सजाने में मदद मिलेगा।

2. विरोधी श्रेणीकरण

homify Moderne keukens Graniet

हलके और गहरे रंगों का मिश्रण जिसमे पैटर्न्स की भी भूमिका हो, एक साथ रसोईघर में समिश्रण करना मुश्किल है, क्योंकि कोई भी इस क्षेत्र को मंद और निराशाजनक नहीं दिखाना चाहता है। इन कैबिनेट के समिश्रण को देखिये जो काउंटरों के साथ ही दीवारों से संबंधित दो अलग-अलग हिस्सों और रंगों को जोड़ती है।

3. बेमिसाल लालित्य

homify Moderne keukens

न्यूनतम शैली से बनी यह सफ़ेद और काली चमचमाती अलमारियाँ रसोईघर को कार्यात्मक और सुन्दर  बनाते हैं। ग्रेनाइट काउंटर के निचे और ऊपर बने कांच और लैमिनेट से सजे यह कैबिनेट अविश्वसनीय शक्ति और स्थायित्व का परिचय देते हैं। यह कई वर्षों तक खरोंच या दरारों के बिना बरकरार रह सकता है, भले ही यह उच्च तापमान के अधीन हो।

4. एक गुप्त रहस्य

यह विशाल रसोई, पारदर्शी कुर्सियों और ठोस लकड़ी की मेज के साथ क्लासिक और आधुनिक डिजाइन शैलियों के मिश्रण के साथ सजा है जिसमे एक प्यारा भोजन कक्ष भी सम्मिलित किया गया है । सफ़ेद कैबिनेट्स से सजे इस रसोई में स्टील का विस्तार है जो नज़र नहीं आता क्योंकि यह कैबिनेट के पीछे छिपा है – एक अच्छा रहस्य!

5. संगमरमर की सफेदी से प्रेरित

इस दिलचस्प कैबिनेट डिजाइन पर एक नज़र डालें, जो  लकड़ी और कांच के रचनात्मक मेल से बना है जिसमे कई भंडारण दराज और अलमारियों को पेश किया गया है।ये सफेद रसोई अलमारी दूर से सिरेमिक टाइल की तरह दिखती हैं जो कि अक्सर रसोई या बाथरूम में होती हैं पर यही प्रस्तुति यहाँ शानदार और संतोषजनक हैं।

6. उज्ज्वल और निडर

homify Moderne keukens

काला रंग गौरव स्थापित करने के लिए उत्तम है लेकिन घर के अंदर की सज्जा में ज्यादा काम नहीं करता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए इसके साथ किसी भी अन्य हलके या  उज्ज्वल रंग को साथ मिला दे तो रचनात्मक संगम बन जाता है जैसे के यह नारंगी और काले रंग के दरवाज़े जो अलमारियाँ की खूबसूरती को विस्तृत करते हैं और खाना पकाने के क्षेत्र को जीवंत करते हैं।

7. शीशे से सुज्जित कैबिनेट

homify Moderne keukens Multiplex

भले काच की अलमारियों को धूल, गंदगी और दाग लगने की वजह से नियमित रूप से सफाई की आवश्यकता हो सकती है लेकिन वास्तव में यह बहुत उपयोगी होते हैं। यहाँ बुद्धिमान रसोई योजना बनाई गई हैं जिसके प्रत्येक भाग को नए पहलुओं के साथ लाभ उठाने के लिए तैयार किया गया है जैसे के कांच के चारों ओर लकड़ी के फ्रेम का उपयोग जिससे रखरखाव का खर्च बचेगा।

8. मुद्रित प्लाईवुड और लैमिनेट का मिलाप

homify Moderne keukens

इन दिनों, कैबिनेट सज्जे के लिए मुद्रित प्लाईवुड का चलन है जो लैमिनेट के साझेदारी के साथ अभूतपूर्व दिखते हैं। इस सावधानीपूर्वक डिज़ाइन किये गए रसोईघर में  3 डी तकनीक का उपयोग किया गया है जो काले और सफेद ज्यामितीय पैटर्न वाले दरवाज़ों पर खूब फब रहे है।

9. पारदर्शी और अपारदर्शी दरवाजों के संयोजन

कई प्रकार के रसोईघर हैं जो जीवन को आसान बनाते हैं और हर चीज को अधिक सौंदर्यप्रद रूप से प्रस्तुत करते हैं। खूबसूरत कांच के पारदर्शी और लकड़ी के अपारदर्शी दरवाज़ों से सजे रसोई के लिए एक आदर्श परिवर्धित होती है जो इस हिस्से में इस्तेमाल होने वाले हर सामन को वर्गों में बांटने के लिए पर्याप्तः है।

10. प्रभावशाली लाल का जादू

रसोई में अगर कोई रंग अपनी मौजूदगी को पूरे हक़ से स्थापित कर सकता है तो यह लाल है जो भूख बढ़ाने का भी कारन जाना जाता है। अपने आधुनक रसोईघर में इस प्रभावशाली रंग का उपयोग करने से न डरे और पर इसकी प्रबलता को कम करने के लिए इसे सफेद या काले रंग के साथ जोड़ें ।

11. नियमित शैली

 यह भारतीय घरों में सबसे नियमित और आम रसोई कैबिनेट शैली है जो छोटे रसोई के लिए उत्तम  और भण्डारण के ज़रूरतों के लिए भी उपयुक्त है।

12. पतली और चौड़ी अलमारियां

दीवार के अंदर बनी अलमारियों की गहराई कम होती है इसीलिए उनके भंडारण क्षमता को बढ़ाने के लिए उनको चौड़ा रूप दिया जाता है। इस तरह के कैबिनेट्स आसानी से रखे सामानों तक हाथ की पहुंच बना कर जीवन को आसान बनाते हैं और रसोई को अधिक सौंदर्यप्रद रूप प्रदान करते हैं।

रसोई घर को विघ्नरहित कार्यक्षेत्र बनाने के लिए अपनाये कार्यात्मक तरीके से हस्तान्तरित किये गए रसोई-कैबिनेट जो आपका नज़दीकी बढ़ई भी कर सकता है।

Hulp nodig bij uw woonproject?
Neem contact met ons op!

Hoogtepunten uit ons magazine